{"_id":"6920b5ad76f3da41ca041d7b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-140660-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे किनारे जले मिले शव का 84 घंटे बाद पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे किनारे जले मिले शव का 84 घंटे बाद पोस्टमार्टम
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे किनारे छह दिन पहले झाड़ी में युवक का जला हुआ शव मिलने की घटना में 84 घंटे बाद पोस्टमार्टम हो सका। शव पूरी तरह जला होने से चोटों की पुष्टि नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को इस सुनसान स्थान पर जला दिया गया। विसरा भी सुरक्षित नहीं किया जा सका है। हालांकि डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
उन्नाव-लालगंज हाईवे के किनारे इंदामऊ चौकी से पांच सौ मीटर दूर 16 नवंबर की शाम युवक का जला शव खंती में मिला था। हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान न होने से 72 घंटे बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। हालांकि पंचनामा रिपोर्ट समय पर न आने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को 84 घंटे बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर आशुतोष वार्ष्णेय की मौजूदगी में डॉ. दिनेश सिंह ने पोस्टमार्टम किया। शव शत-प्रतिशत जला होने की पुष्टि हुई है। जानकारों के मुताबिक हत्या कर फेंका गया था।
कोतवाल राजपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रयास जारी हैं, डीएनए जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।