फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: साले ने हिस्ट्रीशीटर को खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटकर मार डाला

Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-35 नरेंद्र उर्फ लाला (फाइल फोटो)
बिछिया (उन्नाव)। बड़ौरा गांव में पत्नी से नजदीकी का आरोप लगा युवक ने हिस्ट्रीशीटर जीजा को खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में पत्नी उसे बिछिया सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने भाई, भाभी, भतीजे और बहू पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के बड़ौरा गांव निवासी नरेंद्र उर्फ लाला (50) की गांव में ही ससुराल है। नरेंद्र की पत्नी नन्हा ने बताया कि गांव में ही शादी हुई थी। भाई गंगाराम, पति पर अपनी पत्नी से नजदीकी का आरोप लगाकर आए दिन झगड़ा करता था। बुधवार की शाम को भी विवाद किया और भाई गंगाराम ने नरेंद्र को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर गंगाराम ने पत्नी बालेश्वरी, बेटे कमलेश और पत्नी नीलम के साथ मिलकर नरेंद्र को बरामदे के खंभे में रस्सी से बांधा और चारों ने पिटाई की। इससे सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद रस्सी से खोलकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र उर्फ लाला भी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, लूट और हत्या के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी नन्हा की तहरीर पर गंगाराम, उसकी पत्नी बालेश्वरी, बेटे कमलेश और बहू नीलम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। नीलम को गिरफ्तार किया गया अन्य की तलाश की जा रही है।

बच्चे मांगते रहे पिता की जान की भीख
खंभे में बांधकर पीट रहे नरेंद्र की जान की भीख पत्नी और बच्चे मांगते रहे लेकिन बेरहमों ने नहीं सुनी। बेहोश होने तक पीटते रहे। घटना के समय नरेंद्र की पत्नी नन्हा और बेटी संगीता घर पर थी। बेटा नितिन स्कूल गया था। पिता को पिटते देख बेटी जान की भीख मांगती रही लेकिन उसकी नहीं सुनी। दोपहर बाद जब बेटा स्कूल से आया तो उसने भी मां और बहन के साथ पिता को छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन मामा और उनके परिवार ने उसकी भी नहीं सुनी।


साला बोला आए दिन मांगता था रुपये

हत्यारोपी साले गंगाराम का आरोप है उसकी गंगा एक्सप्रेसवे में तीन बीघा जमीन गई है जिसका करीब दो करोड़ रुपये मुआवजा मिला है। नरेंद्र आए दिन रुपये मांगता था। न देने पर विवाद करता था।

फोटो-35 नरेंद्र उर्फ लाला (फाइल फोटो)

फोटो-35 नरेंद्र उर्फ लाला (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed