{"_id":"68fbcbc0bb10d78e8f021764","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139071-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हृदयगति रुकने से हुई थी मौत, हंगामा करने में पिता और दो बेटों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हृदयगति रुकने से हुई थी मौत, हंगामा करने में पिता और दो बेटों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मौरावां। नयाखेड़ा गांव निवासी युवक का दो दिन पहले लच्छीखेड़ा स्थित एक घर के बाहर शव पड़ा मिलने की घटना में दो दिन बाद मकान मलिक और दो दो बेटों पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी अर्जुन (28) पुत्र भागीरथ की बुधवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। लच्छीखेड़ा गांव निवासी लल्लू के घर के पास उसका शव पड़ा मिला था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक की पत्नी आरती और बड़े भाई लल्लन ने लल्लू और उनके परिवार पर पति को जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया था और रिपोर्ट दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
शुक्रवार को पुरवा तहसीलदार मनीष कुमार द्विवेदी पहुंचे और परिजनों से बात की। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कही। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भाई की तहरीर पर लल्लू, उनके बेटे अजय और विपिन पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी। तहसीलदार ने परिजनों को बताया कि कि मृतक की दो बेटियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में दाखिला कराया जाएगा।तब परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।