{"_id":"68f3e2f757c944e569086c54","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138854-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पटाखा व्यापारियों के उत्पीड़न में महिला सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पटाखा व्यापारियों के उत्पीड़न में महिला सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
उन्नाव। अब्बासपुर स्थित पटाखा मार्केट में सदर कोतवाली की एसओजी में तैनात सिपाहियों द्वारा शुक्रवार को दुकानदारों से अभद्रता करने और जबरन पटाखा भरवाने के मामले में एसपी ने पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने जिले के सभी 21 थानों की एसओजी टीम को भंग कर दिया है। एसपी ने कहा कि अब जिले स्तर की सिर्फ एक एसओजी ही काम करेगी।
सदर कोतवाली के अब्बासपुर में बनी मुख्य पटाखा मार्केट में थोक और फुटकर बिक्री की छोटी बड़ी सौ दुकानें लगी हैं। शुक्रवार रात दस बजे एक गाड़ी पहुंची, उससे दस सिपाही उतरे और अपने को एसओजी का बताते हुए पटाखे भरने लगे। विक्रेताओं के विरोध पर पुलिस कर्मियों ने गाली-गलौज किया था। यही नहीं आरोप था कि पटाखों के स्टॉक की जांच के नाम पर बार-बार उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों में शब्बीर, हारुन, दिनेश, कल्लू और शादाब ने आरोप लगाए थे कि उन्हें किसी न किसी अधिकारी के नाम पर दबाव बनाकर व्यापार नहीं करने दिया जा रहा है।
नाराज व्यापारी रात में ही एसपी आवास के बाहर पहुंचे थे और सिपाहियों की गुंडागर्दी बताते हुए हंगामा किया था। व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एसपी ने जांच कराई। मामला सही मिलने पर सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल गिरीश, राजेश सिंह, अमित पवार, कृष्णप्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल शाहजहां को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही जिले के अन्य थानों में बनी एसओजी को भी भंग कर दिया गया है। अब सिर्फ जिले वाली ही एसओजी टीम काम करेगी।