{"_id":"68f147d0f4f62e1cd60d01af","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138721-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शराब ठेके के बगल की छह दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शराब ठेके के बगल की छह दुकानों में चोरी
विज्ञापन
परियर। कस्बे की छह दुकानों में बुधवार की रात चोरी हो गई। चोर जरूरी सामान के साथ सीसीटीवी कैमरे, होर्डिंग तोड़ने के साथ अन्य सामान बिखरा दिया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी संदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि अंग्रेजी शराब ठेके के बगल में उनकी कपड़े के दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंदकर घर चले गए। गुरुवार सुबह देखा दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा, बिजली का बोर्ड, होर्डिंग और पंखा गायब था। अन्य सामान फैला था। दुकानदार गोविंद ने बताया कि उनकी फल की दुकान है, वहां से छह कैरेट गायब हैं।
मोहसिन की बर्तन की दुकान के बाहर से बर्तन का स्टैंड, पुराना समान भी चोरी हो गया है। दिनेश सैनी और जेपी निषाद की दुकानों में भी सामान चाेरी हुआ है। चौकी प्रभारी अनिल राजपूत ने जांच की, बताया कि शराबियों ने तोड़फोड़ की है। उनका पता लगाया जा रहा है।
कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पुरवा। अचलगंज-पुरवा मार्ग स्थित शारदा नहर के पास से बुधवार रात पुलिस ने शराब बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया। दरोगा सियाराम चौरसिया ने बताया कि पकड़ा गया युवक वजीरगंज निवासी रिंकू है। वह शराब में यूरिया मिलाकर बेच रहा था। उसके पास से नौ लीटर कच्ची शराब और 500 ग्राम यूरिया बरामद हुई है। सीओ तेजबहादुर सिंह ने बताया कि अभियान चल रहा है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।(संवाद)