{"_id":"68f148966a2eba8ed1041620","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138719-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फोटो-16- शिवराना (फाइल फोटो)।
नवाबगंज। दतौली गांव में आठ दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की बुधवार रात घर पर मौत हो गई। बेटे ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के दतौली गांव निवासी शिवराना (80) पत्नी गंगाप्रसाद आठ अक्तूबर को घर के बाहर खड़ी थीं। सोहरामऊ-कालूखेड़ा मार्ग पर घर होने से रायबरेली के रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक की टक्कर लग गई थी। हादसे में शिवराना का बाएं पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ था।
परिजन लखनऊ के बंथरा स्थित निजी अस्तपाल में इलाज के बाद नौ अक्तूबर को घर ले आए थे। बुधवार शाम छह बजे वृद्धा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि मृतका के बेटे राजेश की तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।