{"_id":"68eff1456daebd8327074267","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138665-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर मंगलवार रात दस बजे फरहदपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फरहदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह (55) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। भतीजे राजेंद्र ने बताया कि चाचा ओमप्रकाश काम से उन्नाव गए थे। रात में वहीं से घर आ रहे थे। अजगैन-मोहान मार्ग पर अजगैन की ओर से आ रहे वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए थे।
राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया था, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन हम लोग लखनऊ ले जा रहे थे। सिर में गंभीर चोट होने से रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी विमला ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। ओमप्रकाश तीन भाइयों में छोटे थे। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना कर वाहन के मोहान की ओर भागने का पता चला है, जानकारी की जा रही है।