फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28- विमलेश (फाइल फोटो)
औरास। अलग-अलग गांवों में दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। एक शव का परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने जांच की तो लेने जाने के बाद भी पत्नी के मायके से न आने से नाराज होकर यह कदम उठाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी विमलेश (28) पुत्र नंदलाल उर्फ नंदू खेती करता था। बड़े भाई कमलेश ने बताया कि विमलेश का पत्नी मोनी से विवाद चल रहा है। मोनी पांच महीने से अपने मायके माखी थानाक्षेत्र के रुकनापुर में है। रविवार को विमलेश ससुराल पत्नी को विदा कराने गया था, रात भर वहीं रुका लेकिन वह नहीं आई। इसी से परेशान होकर भाई ने मंगलवार दोपहर घर के आंगन में रस्सी के फंदे से लटक गया। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति की मौत पर पत्नी मोनी अपनी दो बेटियों में अक्षय और अनन्या के साथ पहुंची। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना-दो
औरास कस्बे के मोहल्ला मनोहरनगर निवासी अशर्फीलाल उर्फ अमित (28) का शव मंगलवार दोपहर 12 बजे घर के अंदर पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने शव उतारा और पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया कि वह इकलौता बेटा था। शादी हो चुकी है। पत्नी पार्वती के साथ छह महीने की बेटी है। वह आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बताया ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

फोटो-28- विमलेश (फाइल फोटो)

फोटो-28- विमलेश (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed