{"_id":"68eaabaa16e2a628ce072067","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138442-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लोगों को ठगने वालों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लोगों को ठगने वालों की तलाश
विज्ञापन
बांगरमऊ। आठ साल पहले नौकरी दिलाने के नाम 12 लोगों से 13 लाख रुपये की ठगी की गई थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। पीड़तों के बयान भी दर्ज कर रही है।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के पूराहास गांव निवासी दिनेश सिंह ने एसीजेएम न्यायालय में अर्जी दी थी कि उससे और रिश्तेदारों सहित 12 लोगों से 13 लाख की ठगी हुई है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 फरवरी 2017 को मुंबई निवासी नागेंद्र, बांगरमऊ के प्रेम कुमार, अमित कनौजिया और विनय कनौजिया ने 13 लाख रुपये लिए थे। उससे 1.43 लाख रुपये, रिश्तेदारों हरदोई के थाना बघौली के बन्नापुर निवासी अमित सिंह से 2.27 लाख रुपये, कानपुर शिवराजपुर के गांव सरवा निवासी सत्येंद्र सिंह से 1.54 लाख रुपये, फतेहपुर चौरासी के पूराहास निवासी फतेहबहादुर से 1.49 लाख रुपये, कछियनपुरवा निवासी अशोक कुमार से 1.50 लाख रुपये सहित 12 लाेगों से 13 लाख रुपये लिए थे।
कई साल बीतने पर भी जब विदेश नहीं भेज पाए तो रुपये वापस मांगे गए। तब से न रुपये देते हैं और न ही अब फोन उठाते हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चारों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।