फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किराये के घर में मिला सीतापुर के युवक का शव

Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। आदर्श नगर मोहल्ले में किराये के घर में रह रहे सीतापुर निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार की रात तख्त पर मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर के गांव कसमंडा निवासी राजू सोनी (40) आदर्शनगर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार मिश्र के घर में किराये घर में रहता था। मकान मालिक सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे वह फैक्टरी से आकर कमरे में लेट गया। देर शाम तक बाहर न आने पर मेरी पत्नी उमा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। धक्का दिया तो अंदर से बंद था।
विज्ञापन

रोशनदान से झांककर देखा तो वह तख्त पर लेटा था। बढ़ई को बुलवाकर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाया और उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजू के फोन से उसके घर वालों को सूचना दी। शुक्रवार की दोपहर बड़े भाई विनोद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। विनोद ने बताया कि राजू पांच साल से उन्नाव में ही रह रहा था। शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में छोटा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed