फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शिक्षक ने पकड़ा लुटेरा, पुलिस ने मुठभेड़ में दिखाया गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-35-गोली लगने से घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
सफीपुर (उन्नाव)। बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लौट रहे शिक्षक को वाहन का इंतजार करते समय दोपहर में एक युवक ने लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया। करीब 60 मीटर चलने के बाद अन्य साथी को बैठाया। रास्ते में बदमाश ने रुपये छीन लिए और दूसरी बाइक से पहुंचे दो अन्य बदमाशों की बाइक बैठकर भाग गया। साहस दिखाते हुए शिक्षक ने लिफ्ट देने वाले बदमाश को पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रात में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश की गिरफ्तारी का दावा किया।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के मद्दूखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि मियागंज ब्लॉक के कुल्हा अटौरा प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार को दो बजे आर्यावर्त बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान बाइक सवार युवक आया और सफीपुर की दूरी पूछी। युवक से जब सफीपुर जाने की बात कही तो उसने लिफ्ट दे दी। बाइक पर बैठने के बाद करीब 60 मीटर चला तभी एक और युवक को खड़ा देख बाइक चला रहा युवक रुक गया। उसे दोस्त बताकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

रास्ते में करीब तीन किलोमीटर बेलहा गांव के मंदिर के पास पहुंचे थे तभी पीछे बैठे युवक जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बाइक रोककर वहीं उतार दिया। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी बाइक सवार दो युवक रुपये छीनने वाले को बैठाकर भाग गए। शिक्षक ने शोर मचाया और बाइक चला रहे बदमाश को पकड़ लिया। आसपास के लोगों के आ जाने से वह भाग नहीं पाया। सूचना पर सिपाही पहुंचे, उन्होंने घटना की जानकारी और वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात 8:30 बजे पुलिस ने उसी बदमाश से शाहपुर सिधौरा मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और तीन भाग गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसने अपना नाम भंवर सिंह और फर्रुखाबाद जिले के थाना फतेहगढ़ के गांव नेकपुर का निवासी बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिन में पकड़ने की बात गलत है। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और चोरी के आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं। तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बदली गई बदमाश की टीशर्ट
बदमाश पकड़े जाने के दौरान मेहंदी रंग की टीशर्ट पहने था, उस समय पुलिस का उससे बातचीत करते हुए वीडियो भी वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। रात में पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को जीप की तरफ लेकर जाने का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह सफेद रंग की टीशर्ट पहने है। बाकी हुलिया वही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed