फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खेल रही बच्ची को कार ने रौंदा

Sat, 04 Oct 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-36- बच्ची की मौत पर जिला अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। संवाद - फोटो : mathura
उन्नाव/अचलगंज। चौसंधा गांव में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। चौकी इंचार्ज ने समझाकर हटवाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख चार तीन थानों की फोर्स और बुलाई गई। एएसपी, एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंचे। अचलगंज एसओ ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का फोटो दिखाया, तब सभी शांत हुए। इस दौरान तीन घंटे हंगामा चला। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के नथईखेड़ा गांव निवासी रीता पत्नी मोनू रावत पांच दिन पहले डेढ़ साल की इकलौती बच्ची चाहत के साथ पांच दिन पहले अचलगंज थानाक्षेत्र के चौसंधा गांव निवासी अपने मायके मां मुन्नी पत्नी रज्जनलाल के घर आई थी। मां रीता के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 10 बजे बच्ची चाहत खेलते हुए बाहर निकल आई। उसी दौरान रिश्तेदारी में आए पुरवा कोतवाली के गदोरवा गांव निवासी अनुज तेज रफ्तार कार से बच्ची को टक्कर मारते हुए निकला। गंभीर घायल बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर एक बजे मौत से नाराज परिजन हंगामा करने लगे। बाद में अस्पताल गेट के सामने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी सिंह किसी प्रकार शांत कर हटा पाए। परिजन कार चालक पर रिपोर्ट और गिरफ्तारी की मांग पर अड़कर फिर हंगामा करने लगे। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी दीपक यादव भी मौके पर पहुंच गए, उनके समझाने पर भी न मानने पर फोर्स बढ़ाते हुए, दही थाना एसओ अवनीश सिंह , महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, सदर कोतवाल संजीव कुशवाहा और अचलगंज एसओ भी पहुंच गए। मृतका के चचेरे नाना प्रेमशंकर की तहरीर पर आरोपी अनुज के खिलाफ हिट एंड रन की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के साथ कार सीज करने का परिजनों को फोटो दिखाया, तब सभी शांत हुए।
विज्ञापन

शाम तीन बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ, उसमें पेट के अंदर अधिक रक्तस्त्राव से मौत की पुष्टि हुई है। मामा अजय ने बताया कि मृतका के पिता मोनू मुंबई में नौकरी करते हैं, वह शाम को निकलेंगे। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी भी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed