{"_id":"68cf04126a18cb192b096c04","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137295-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फोटो-11- सोनू फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
सोनिक। दही-मोहलालगंज मार्ग पर तुर्कमान नगर के पास शुक्रवार रात रात करीब साढे नौ बजे, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई, पीछे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्रीकला गांव निवासी सोनू खान (26) की फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार शाम बीघापुर के मगरायर निवासी साहिल (24) के साथ शहर आए थे। शुक्रवार की रात आठ बजे लौटते समय दही-मोहलालगंज मार्ग पर दही थानाक्षेत्र के तुर्कमान नगर पास पुरवा की तरफ से आ रहे ट्रक की लाइट की चमक से सोनू संतुलन खो बैठा और बाइक ट्रक में सामने से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
साहिल की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर किया गया। सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां बन्नो और पिता अकील अहमद सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। मां ने बताया कि बेटा दुकान के काम के सिलसिले में उन्नाव गया था। दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।