Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शास्त्री क्लब ने कोल्ट्स क्लब को 67 रन से हराया

Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
-क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: खिलाड़ी।
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 17वीं डॉक्टर सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में शास्त्री क्लब ने कोल्ट्स क्लब को 67 रन से हरा दिया। नवाबगंज आशाखेड़ा के एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी मैदान में खेले गए मैच में कोल्ट्स क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी शास्त्री क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसमें अनुज ने 50, कयूम आलम ने 35 तथा अर्थ ने 22 रनों का योगदान दिया। कोल्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल राजपूत ने पांच और यश सिंह ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्ट्स क्लब की पूरी टीम 23.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। शास्त्री क्लब ने मैच को 67 रनों से जीत लिया। कोल्ट्स क्लब की ओर से कप्तान ओम शर्मा ने 54 रन बनाए पर टीम को जीत नहीं दिला सके। शास्त्री क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवेश कार्तिक ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के पूर्व मोहान विधायक बृजेश रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ओम मिश्रा, महामंत्री पीके मिश्रा, राकेश अस्थाना, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, साकिर हुसैन तथा एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक नाजिम अली व सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed