Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एसआईआर में जमा 4.53 लाख फार्मों के दोबारा होगा सत्यापन

Wed, 04 Nov 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद फिर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में जमा हुए छह, सात व आठ के कुल 4,53,129 फार्मों के दोबारा सत्यापन की तैयारी है। हालांकि अधिकारी अभी लिखित में कोई आदेश जारी न होने की बात कह रहे हैं लेकिन अंदरखाने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था। अक्तूबर 2025 तक विधानसभाओं में दर्ज कुल मतदाता 23,25,053 तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए थे। इसके बाद प्रपत्रों की वापसी और ऑनलाइन मैपिंग का काम शुरू हुआ था। इसमें 428961 मतदाता वर्ष 2003 से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दे पाए थे। इसलिए इनको नोटिस जारी की गई थी। इसके अलावा शेष मतदाताओं से बूथों पर विशेष शिविर लगाकर छह मार्च तक दावे, आपत्तियां ली गई थीं।
विज्ञापन

27 मार्च तक नोटिसों के साथ दावे, आपत्तियों का निस्तारण किया गया था। इसके बाद कुल वास्तविक वोटरों की संख्या 2033438 सामने आई थी। निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, एसआईआर से 291615 मतदाता कम हुए थे। इनके फार्म-सात भरे गए थे। वोटर बनने के लिए 128684 लोगों ने फार्म-छह भरे थे। वहीं संशोधन के लिए 32830 लोगों ने फार्म-आठ भरकर जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब छह, सात व आठ के जमा हुए फार्मों का ही दोबारा सत्यापन कराने के आदेश हुए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि दोबारा सत्यापन के संबंध में अभी चुनाव आयोग का कोई पत्र नहीं मिला है। यदि पत्र आएगा तो सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed