फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रावण का वध कर अयोध्या पहुंचे श्रीराम का हुआ राजतिलक

Thu, 22 Oct 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद
उन्नाव। आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में चल रही रामलीला का रावण वध से लेकर भरत मिलाप तक लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो गया।
विज्ञापन

श्रीराघव सनातन सेवा संस्थान की रामलीला में भगवान श्रीराम की सेना और राक्षस सेना के बीच हुए युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। आखिर में भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच महासंग्राम हुआ। श्रीराम ने रावण का वध करके अहंकार, अन्याय और अधर्म का अंत किया। इसके बाद भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का भावपूर्ण मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के राजतिलक की भव्य लीला संपन्न हुई। सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी एवं शशांक शेखर सिंह के साथ संरक्षक राम तनेजा, अजय शुक्ला, अध्यक्ष कुंवर आरएस चौहान, जीएस भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-41-धू-धूकर जलता रावण का पुतला। संवाद
धू-धूकर जला रावण का पुतला
बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में हो रहे आयोजन में लक्ष्मण ने मेघनाथ व भगवान श्रीराम ने कुंभकर्ण तथा रावण का वध किया। इसके बाद रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया। आयोजक आशीष सिंह गोलू व कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के पूरानिस्फपंसारी गांव में चल रही रामलीला में रावण का पुतला फूंका गया। इस मौके पर आयोजक जनक सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-42-राज्याभिषेक के बाद अयोध्या के राजसिंहासन पर बैठे श्रीराम। स्रोत: आयोजक।
राम ने किया रावण का वध
असोहा। विकासखंड के गांव उतरौरा के नवीन मैदान में चल रही रामलीला का भी रावण वध व राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। मंगलवार रात कलाकारों ने कुंभकर्ण व मेघनाद वध के बाद रावण के युद्धस्थल पर पहुंचने का मंचन किया। इसमें दिखाया कि श्रीराम और रावण के बीच घनघोर युद्ध होता है। आखिर में श्रीराम एक साथ 31 बाण छोड़कर रावण का वध करते हैं। इसके बाद रावण के पुतले में आग लगाई जाती है। राम पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचते हैं। जहां भरत से मिलाप होता है। फिर राम अयोध्या के राजा बनते हैं। यहां पर पार्थ मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, पुष्कर दीक्षित, पीयूष कुमार मिश्रा, सुधीर सिंह, प्रफुल मिश्रा, विनोद पांडेय, डॉ. संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-43-अयोध्या वापसी के बाद श्रीराम से गले मिलते भरत। संवाद
द्विवेदी परिवार की रामलीला का समापन, बाजपेयी परिवार का शुभारंभ
फतेहपुर चौरासी। बूढ़े बाबा मैदान में द्विवेदी परिवार द्वारा आयोजित रामलीला जहां रावण वध एवं राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई, वहीं बाजपेयी परिवार की ओर से आयोजित रामलीला मुकुट पूजन के साथ शुरू हो गई। बूढ़े बाबा मैदान में चल रही रामलीला का रावण वध एवं राम भरत मिलाप व राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। वहीं मोहल्ला नेहरूनगर में करीब 195 वर्ष पुरानी बाजपेयी परिवार द्वारा आयोजित रामलीला का मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। गांव दशहरी में मंगलवार को रावण दहन के साथ रात्रि में माता रानी का जगराता व मेला संपन्न हुआ। संवाद

फोटो-44-भरत मिलाप शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद
भरत मिलाप शोभायात्रा में शामिल 151 झांकियों ने मन मोहा
पुरवा। नगर के मोहल्ला पश्चिमटोला स्थित मां आनंदेश्वरी माता मंदिर परिसर से भरत मिलाप शोभा यात्रा हाथी, घोड़ों व शंख ध्वनि के साथ बुधवार को निकाली गई। यात्रा में शामिल 151 मनोहारी झांकियों का स्वागत किया गया। आरती व पुष्प वर्षा भी की गई। यात्रा के दौरान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समापन पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन और सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पूजा अर्चना की। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता, भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी, नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी, अरुण दीक्षित, राजेंद्र लोधी व सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाली प्रभारी भवन मौर्य पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


फोटो-45-श्रीराम की आरती उतारते विधायक अनिल सिंह। स्रोत: आयोजक
रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम
मौरावां। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही लीला में रावण का वध होते ही पूरे पंडाल में जय श्रीराम के नारे गुंजायमान होते रहे। उसके बाद परिसर में बनाए गए रावण के पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने पहुंचकर श्रीराम का पूजन व आरती की। मेला प्रबंधक विवेक सेठ, पत्नी पल्लवी सेठ, शिवम पांडेय, अवधेश दीक्षित, प्रदीप चौरसिया, रामशंकर लोधी व धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed