{"_id":"6ad3d42aa7a8ffad3e099f2f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159766-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने जीता सोना
विज्ञापन
सचिव व कोच के साथ मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत: सचिव।
उन्नाव। सीतापुर में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है। चार खिलाड़ियों ने जहां स्वर्ण पदक जीता, वहीं पांच खिलाड़ियों को रजत व पांच को ही कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही सभी प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं का राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया।
अंडर-19 बालक वर्ग में तनिष्क ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और चार सौ मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। दीपांशु वर्मा ने तीन हजार मीटर पैदल चाल में प्रथम तथा अभिषेक ने तीन हजार मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मिथुन ने दो सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक जीता। आदर्श राजपूत ने तीन हजार मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रशिष्ठि ने लंबी कूद और बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। खुशी ने चार सौ मीटर दौड़ में रजत जीता।
अनन्या ने तीन हजार मीटर पैदल चाल तथा सेजल ने तीन हजार मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में दिव्यांश ने 600 मीटर दौड़ में तृतीय तथा कुणाल ने 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में सगुन ने तीन हजार मीटर पैदल चाल में प्रथम और संध्या ने चार सौ मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में साक्षी पटेल छह सौ मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर रहीं। जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा और मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डीआईओएस सुनील दत्त ने फोन पर खिलाड़ियों को बधाई दी।