फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कोतवाल बनीं छात्राओं ने सुनीं शिकायतें, समझा पुलिस का कार्य

Sun, 18 Oct 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले की पांच छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक कमान सौंपी गई। इन छात्राओं ने युवा कल्याण अधिकारी, कोतवाली प्रभारी और थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। छात्राओं ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और विभागीय कामकाज को समझा।
विज्ञापन

बांगरमऊ में सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन की 12वीं की छात्रा गरिमा तिवारी एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनीं। उन्होंने जमीन पर कब्जे और दहेज उत्पीड़न की शिकायतों पर जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपराध रजिस्टर और मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी ली। कोतवाली का निरीक्षण भी किया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पुरवा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा हेमा ने कोतवाली प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। हेमा ने कार्यालय, अभिलेखों, महिला उत्पीड़न के मामलों, ऑनलाइन जीडी और अपराधियों पर कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पुलिस थानों में छात्राओं की भूमिका
सफीपुर में एरा इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा समीक्षा को एक घंटे के लिए कोतवाल बनाया गया। समीक्षा ने घरेलू पानी निकासी विवाद पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधानाचार्या शालिनी त्रिवेदी और कोतवाल संदीप मिश्रा उपस्थित थे।
चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा समीक्षा सिंह को एक दिन का दही थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्रा का विद्यालय से थाने तक सरकारी वाहन से स्वागत किया। समीक्षा सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और जमीन विवाद के मामलों में पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कर्मियों की पेंशन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
फतेहपुर चौरासी के गढ़ी इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा गौरी शर्मा को एक दिन का जिला युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया। गौरी ने विभागीय कर्मियों के पेंशन व अन्य भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश कुमार मौजूद थे। यह पहल छात्राओं को प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से की गई।

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विभागीय कर्मियों के भुगतान से संबंधित प्रार्थनापत्रों को देखतीं युवा कल्याण अधिकारी बनीं छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed