फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पालिका में दो, आरएसएस इंटर काॅलेज बूथ पर आया एक फार्म

Sun, 18 Oct 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद
उन्नाव। लोगों की उदासीनता कहें या प्रचार-प्रसार का अभाव, नए वोटर बनाने और संशोधन के लिए 2740 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष शिविरों में कइयों में दोपहर में ही सन्नाटा हो गया। शहर के नगर पालिका परिषद में मात्र दो लोगों फार्म-6 भरकर जमा किया। राजा शंकर सहाय इंटर काॅलेज में मात्र एक युवक वोटर बनने पहुंचा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने श्याम कुमारी सेठ इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। बीएलओ को नाम बढ़वाने के निर्देश दिए। कस्बा भगवंतनगर के आरआरबीएन इंटर कॉलेज के मतदाता बूथ पर मंजू, सुनीता, सीता और सन्नो नाम बढ़वाने पहुंचीं लेकिन फार्म 6 न मिलने से लौट गईं। बीएलओ ने बताया कि केवल एक-एक फार्म उपलब्ध होने से समस्या आई।
विज्ञापन

पुरवा में एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कटरा, एमआरआरएस इंटर कॉलेज पुरवा और बीएएएस इंटर कॉलेज के साथ ऊंचगांव किला बूथ का निरीक्षण किया। एमआरआरएस इंटर कॉलेज में एसडीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी कस्बे के जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज में केवल 15 नए लोगों के नाम जोड़ने के लिए फार्म भरे गए। इसमें 10 महिलाएं और पांच पुरुष थे।
सफीपुर के बूथ संख्या 62, 63, 64 व 65 में युवा फार्म-6 भरने पहुंचे। बीघापुर नगर पंचायत स्थित कमलापति इंटर कॉलेज में लगे शिविर का एडीएम सुशील कुमार गोंड व एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

कम संख्या में मतदाताओं के नाम बढ़ने को लेकर बीएलओ से कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। एडीएम ने विवाह होने के बाद नई बहुओं के नाम भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि जिन बूथों पर लोग कम पहुंचे हैं, वहां के बीएलओ को क्षेत्र में जाकर संपर्क करने को कहा गया है। अगला शिविर 24 अक्तूबर को लगेगा।

नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद

नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद

नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद

नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद

नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद

नगर पालिका परिषद पोलिंग बूथ में सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed