फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 17 करोड़ से चौड़ा होगा इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग

Fri, 09 Oct 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग जिसका होना है चौड़ीकरण। संवाद - फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला
उन्नाव। भगवंतनगर का इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग जल्द चौड़ा किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने चौड़ीकरण व नवनिर्माण के लिए करीब 17 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग करीब 11 किमी लंबा है। इस मार्ग के जरिए लोग उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर पहुंचकर रायबरेली पहुंचते हैं। 15 ग्राम पंचायतों की 50 हजार आबादी के आवागमन के लिए यही मुख्य रास्ता है। अभी यह एकल मार्ग है। इसकी चौड़ाई तीन मीटर है। कम चौड़ाई होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यदि बीच रास्ते में कोई वाहन खराब हो जाता है तो लंबा जाम लग जाता है। इसमें फंसे वाहनों से लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग के साढ़े पांच मीटर चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब प्रदेश सरकार ने मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए 17 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
चौड़ीकरण होने से आवागमन में मिलेगी सहूलियत
मार्ग कम चौड़ा होने के कारण इसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। अक्सर एक साथ कई वाहनों के इस मार्ग से निकलने के दौरान जाम लग जाता है जिससे लोगोंं को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। अब मार्ग के चौड़ा होने के बाद आराम से वाहन निकल सकेंगे। इससे जाम की समस्या से बड़ी आबादी को निजात मिलेगी। साथ ही आवागमन भी सुलभ होगा।

वर्जन...
इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्य को मंजूरी दे दी है। बजट स्वीकृत कर दिया है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed