{"_id":"6ac15931f7aa4d0f1d07d09e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-158835-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लेखपालों ने किया तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लेखपालों ने किया तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार
विज्ञापन
बांगरमऊ तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। स्रोत: संगठन
उन्नाव। भत्ता बढ़ोतरी और वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार किया। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आठ अक्तूबर को अधिकारियों के ग्रुप छोड़ दिए जाएंगे।
बीघापुर तहसील लेखपाल संघ ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। तहसील संघ के अध्यक्ष मर्दन सिंह, मंत्री अमर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू कुमार और कनिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि पटेल ने कहा कि वेतनमान में व्याप्त विसंगति को तत्काल दूर किया जाए। बताया कि आठ साल से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं किया गया। दो वर्षों से पदोन्नति सूची नहीं जारी की गई। 16 वर्षों से किसी प्रकार के भत्ते में बढ़ोतरी नहीं हुई।
चेतावनी दी कि शासन से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आठ अक्तूबर से तहसील के अधिकारियों के मोबाइल ग्रुप से बाहर हो जाएंगे। आय, जाति, निवास, वरासत, फार्मर रजिस्ट्री आदि कार्यों का लेखपाल बहिष्कार करेंगे। 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में मौजूद रहेंगे। 14 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर बाइक रैली निकाली जाएगी। 17 से लेकर 23 अक्तूबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर दस बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया जाएगा। 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन जिला मुख्यालय पर धरना होगा। ज्ञापन देने वालों में आयुष पटेल, अनुराग श्रीवास्तव, विशाल निर्मल, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
हसनगंज तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष मनोज सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शालिनी तोमर को सौंपा। ओमजी मिश्रा, नरेंद्र सिंह, अजय यादव, सचिन कनौजिया और नवीन तिवारी भी शामिल रहे।
पुरवा में तहसील अध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि लेखपालों ने अतिरिक्त 27 क्षेत्रों का काम छोड़ दिया है। धरने में अनुपम, शिव प्रताप, कामिनी सिंह, अमरलता, सोनाली दुबे, निशांत वर्मा, अरुणलाल शामिल रहे।