{"_id":"6aa063fc9b238b72910986bc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157256-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पावर ट्रांसफार्मर में आई खराबी से 10 घंटे सिटी पावर हाउस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पावर ट्रांसफार्मर में आई खराबी से 10 घंटे सिटी पावर हाउस बंद
विज्ञापन
उन्नाव। पावर ट्रांसफार्मर में आई खराबी से शहर का सिटी पावर हाउस करीब 10 घंटे बंद रहा। इस दौरान 10 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
सिटी पावर हाउस में 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा है। इससे बड़े, छोटे चौराहे, शाहगंज, सुंदर टाकीज रोड, आईबीपी, कंजी, कासिफ अली सराय, स्टेशन रोड, धवन रोड आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे इन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर तक जब बिजली चालू नहीं हुई तो लोगों ने फोन मिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद फाल्ट की जानकारी हुई।
पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना पर इंजीनियर पहुंचे और मरम्मत शुरू की। काम पूरा होने और बिजली आपूर्ति सुचारू करने में करीब 10 घंटे लग गए। शाम चार बजे क्षेत्रों को बिजली मिल सकी। अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी जिसे सही करने में समय लग गया।