{"_id":"6aa0646b74ff45fe820de40d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157243-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बालू की बोरियां लगाकर कटा मार्ग कराया दुरुस्त, बाढ़ का खतरा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बालू की बोरियां लगाकर कटा मार्ग कराया दुरुस्त, बाढ़ का खतरा टला
विज्ञापन
फोटो-9-कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बहे हिस्से को दुरुस्त करते मजदूर। संवाद
फतेहपुर चौरासी। गंगा की बाढ़ से बहे कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग की मरम्मत करा दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने बालू भरी बोरियां डलवाकर धारा का प्रवाह बंद करा दिया है। इससे बाढ़ का खतरा टलने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सोमवार सुबह पांच बजे गंगा की धारा कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग को गंगा पुल से 150 मीटर पहले काटकर आर-पार बहने लगी थी। इससे नया बंगला, हिंदूपुर, अर्जुनपुर, दबौली, खैरी, पाल्हेपुर सहित करीब 12 गांवों पर बाढ़ का संकट गहराने लगा था। मार्ग को काटकर बह रही गंगा की धारा को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मोटर बोट से बालू की बोरियां डालकर (गैबियान विधि से) कटान को बंद कराने का काम शुरू कराया था। विभाग ने 24 घंटे में मंगलवार सुबह काम पूरा कराकर धारा के प्रवाह को रोक दिया। मार्ग की मरम्मत से पैदल निकलने की व्यवस्था हो गई है। इससे बाढ़ का खतरा टल गया है। लोगों को दूसरी ओर आने-जाने में राहत मिली है।
इंसेट-1
पानी बढ़ने से दूसरी जगह कटने की आशंका
क्षेत्र के रामशंकर, पंकज निषाद, रामबाबू, विपिन, प्रमोद पांडेय व सुशील बाजपेयी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने एक जगह तो मार्ग सही कर दिया है लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर से कई जगहों पर कटान तेजी से हो रही है। यदि पानी इसी प्रकार बढ़ता रहा तो मार्ग दूसरे स्थानों पर कट जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन...
कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के बहे हिस्से की मरम्मत करा दी गई है। इससे पैदल निकलने की व्यवस्था हो गई है। भविष्य में कटने से बचाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुल तक के मार्ग की स्थिति ज्यादा खराब है। इस कारण उधर भी बोरियों के जरिये कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा। इसे दुरुस्त कराने के बाद वैकल्पिक मार्ग भी सही कराकर चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी