फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने रोपे पौधे

Sat, 05 Sep 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- योजनाओं को जानकारी देते राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व विधायक बंबा लाल दिवाकर। संवाद
सफीपुर। नगर पंचायत रसूलाबाद के पूर्व चेयरमैन नईमउद्दीन अंसारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने पौधे रोपे। उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया। गंगा एक्सप्रेसवे में हुए गड्ढों के सवाल पर कहा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ सभी धर्म व वर्ग के लोगों का बराबरी से विकास किया। किसानों के लिए बीज व गरीबों को राशन, घर देकर मदद दी। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की। पंचायत भवनों में पुस्तकालय खोल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवकों को बेहतर स्थान उपलब्ध कराया। गंगा एक्सप्रेसवे में हुए गड्ढों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार इसकी जांच कराई जाएगी, जिसकी लापरवाही मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक बंबालाल दिवाकर, डॉ. मूसा अंसारी, डॉ. खालिद अंसारी, जिया उल हक अंसारी, अजीजुद्दीन अंसारी, पूर्व चेयरमैन इजहार खां उर्फ गुड्डू, मोहम्मद अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, रहीस खान उर्फ पप्पू, युवा नेता हाशिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed