फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फतेहपुर चौरासी में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश, 16 घंटे में 176 एमएम बरसा पानी

Wed, 22 Jul 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-42-मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव से होकर निकलते लोग। संवाद
उन्नाव। विकासखंड फतेहपुर चौरासी ब्लॉक में 16 घंटे में 176 मिलीमीटर बारिश हुई जो प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला ब्लॉक रहा। मंगलवार दोपहर मौसम खुलने के बाद भी कई क्षेत्रों में जलभराव बना रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश रविवार रात 11 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर तीन बजे तक जारी रही। लखनऊ मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फतेहपुर चौरासी में 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह प्रदेश के अन्य ब्लॉकों की तुलना में सबसे अधिक थी। सोमवार रात से मंगलवार दिन में करीब 11 बजे तक हल्की और तेज बारिश होती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले 36 से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दोपहर करीब 12 बजे बादल छंटे और मौसम साफ हुआ। धूप निकलने के बावजूद गर्मी का असर कम रहा। रुक-रुक कर होती रही बारिश से भरा पानी सूख नहीं पाया। एडीएम (वित्त/राजस्व) सुशील कुमार गोंड ने फतेहपुर चौरासी में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड होने की पुष्टि की।
विज्ञापन




ग्राम न्यायालय, सीएचसी समेत बाजार में भरा पानी
बांगरमऊ में ग्राम न्यायालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्य बाजार समेत अधिकांश जगहों पर जलभराव रहा। सोमवार की झमाझम बारिश से हुआ यह जलभराव दूसरे दिन भी पूरी तरह सूख नहीं पाया। इससे लोगों का आवागमन बाधित रहा। ग्राम न्यायालय में वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। न्यायालय कार्यालय में पानी पहुंच जाने से पेशकार अक्षय प्रकाश को भीगी पत्रावलियां सुखानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय की न्यायाधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर में जलभराव की समस्या के लिए पहले भी पत्राचार किया जा चुका है। अधिवक्ताओं में बृजेश कुमारी, सुधीर कुमार बाजपेई और मुमताज अहमद ने भी तहसील व पालिका प्रशासन को प्रार्थनापत्र दिए हैं। उन्होंने समस्या के निदान के लिए आग्रह किया था। हालांकि, इस समस्या के निस्तारण को कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


24 जुलाई तक गरज चमक के साथ तेज बारिश के आसार
-नदियों, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
-आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।
-बिजली उपकरणों एवं खुले बिजली के तारों से दूर रहें।
-भारी वर्षा के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
-कमजोर भवनों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
-गरज चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, नदी, तालाब एवं ऊंचे स्थानों पर न रहें।
-पेड़ों, बिजली के खंभों एवं धातु की वस्तुओं से दूर रहें।
-मोबाइल चार्जिंग, बिजली उपकरणों एवं तार वाले टेलीफोन का उपयोग न करें।
-यदि खुले स्थान पर हों तो दोनों पैरों को साथ रखकर नीचे झुक जाएं लेकिन जमीन पर पूरी तरह न लेटें।
-बारिश रुकने के बाद भी अंतिम गर्जना के लगभग 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर रहें।
-प्ले स्टोर से सचेत व दामिनी ऐप डाउनलोड करके प्रयोग करें। इससे मौसम की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed