{"_id":"6a4d4e9d9063e215760953e7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153418-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईटगेज लगा भारी वाहन तो रोके पर शुरू नहीं कराई पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईटगेज लगा भारी वाहन तो रोके पर शुरू नहीं कराई पुल की मरम्मत
विज्ञापन
पाटन। बक्सर गंगा पुल की मरम्मत के लिए फतेहपुर की ओर हाईटगेज लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया लेकिन पुल की मरम्मत शुरू नहीं कराई गई है। इससे भारी वाहनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी ने बक्सर गंगा पुल की मंगलवार से मरम्मत शुरू कराने की बात कही थी। इसको लेकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने के लिए सोमवार को फतेहपुर छोर पर हाईटगेज लगवा दिया था। हाईटगेज लगने के बाद भारी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। बांदा, हमीरपुर, उरई सहित मध्यप्रदेश जाने वाले भारी वाहनों को लगभग 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर कानपुर या रायबरेली वाया फतेहपुर होकर जाना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भारी वाहनों का डायवर्जन 15 दिन के लिए किया है लेकिन जिस प्रकार से काम में सुस्ती बरती जा रही है, उसको लेकर लोगों में रोष है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि अभी पुल के पहुंच मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। ठेकेदार को जल्द पहुंच मार्ग का काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में पुल की मरम्मत भी शुरू करा दी जाएगी।