{"_id":"69efb73048f31cd8bd0fce2b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149450-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार
विज्ञापन
फोटो-20- भीड़ से भरे रहने वाले शहर के धवन रोड बाजार में गर्मी के कारण पसरा सन्नाटा। संवाद
उन्नाव। करीब एक सप्ताह से 40 से ऊपर तापमान और लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इसका असर सोमवार से दिखने भी लगा। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से लुढ़ककर 41 डिग्री सेल्सियस आ गया।
अप्रैल में ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप चुभने लगी है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि अब मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत दिए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगह ओलावृष्टि भी संभव है। 28 से 30 अप्रैल के बीच बारिश होगी और गर्मी कम होगी। आसमान में बादल रहने से सूरज की तपिश ज्यादा परेशान नहीं करेगी।
गर्मी और लू से बचने की श्रमिकों को दी सलाह
सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने श्रमिकों को गर्मी और लू से बचने की सलाह दी है। अपील की है कि पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें। धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी, छाता और चश्मा का उपयोग करें। घर से निकलते समय पानी साथ रखें। समय-समय पर पानी, नींबू पानी, आम का पना और छाछ जैसे पेय पदार्थ पीयें। प्रबंधन से कहा कि कार्यस्थल पर छाया और पेयजल की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली कटौती कर रही परेशान
गंजमुरादाबाद। भीषण गर्मी में एक सप्ताह से रात के समय तगड़ी बिजली कटौती की जा रही है। रात में दो तीन किस्तों में चार से पांच घंटे की अघोषित विद्युत कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली न आने से लोग सोने के लिए छत पर पहुंचते हैं लेकिन मच्छरों की भिनभिनाहट सोने नहीं देती है। ऐसी स्थिति में लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ रही है।
कस्बे के श्रीपाल सक्सेना, मिथिलेश पटेल, अमित रस्तोगी, दुलारा, पंकज शुक्ला, विजय गुप्ता, सत्यनारायण कुशवाहा, थानेश्वर कठेरिया, राममोहन, बकरीदी, जावेद खां, अनस अंसारी, सलीम अंसारी, यूनुस आदि ने रात में बिजली कटौती न करने की मांग की है। एसडीओ रमेश चंद्र धीमान ने बताया कि रोस्टिंग का शेड्यूल लखनऊ कार्यालय से तय किया जाता है। जल्द ही बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जाएगा।