{"_id":"69ed0f695ee3a03cf00a5a34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149321-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीजन में पहली बार पारा 43 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीजन में पहली बार पारा 43 के पार
विज्ञापन
फोटो-24- भीषण गर्मी व तेज धुप से कुछ इस तरह बचाव करते नजर आए लोग। संवाद
उन्नाव। अप्रैल अभी समाप्त भी नहीं हुआ है लेकिन पारा रोजाना नए रिकार्ड बना रहा है। इस सीजन में पहली बार शनिवार की दोपहर करीब एक बजे तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल के बीच बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
शनिवार की सुबह कुछ समय के लिए मौसम में बदलाव दिखा। हल्के बादलों से धूप में नरमी रही लेकिन सुबह के 10 बजते ही फिर से आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। इसके बाद गर्मी विकराल हो गई। दोपहर करीब एक बजे अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रहा। तेज धूप के साथ चली हवाओं ने लू का अहसास कराया। रिकाॅर्ड पारा पहुंचने से जरूरी काम से निकले लोग गमछा और आंखों में चश्मा लगाए दिखे। युवतियां और महिलाएं दुपट्टे से सिर व चेहरे को ढककर निकलीं। स्कूली छात्र-छात्राएं भी गर्मी से बचते नजर आए।
इंसेट-1
माह के अंत में बदल सकता है मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि गर्मी बढ़ रही है। तेज धूप परेशान कर रही है। हालांकि माह के अंत तक मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। 28 से 30 अप्रैल तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। किसानों को सलाह दी कि फसलों की कटाई, मड़ाई कर अनाज घर और गोदामों में सुखाकर रख लें।
विज्ञापन
फोटो-25-रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर चार पर बंद वाटर कूलर। संवादॉ
फोटो-26-बस स्टेशन पर बंद पड़ा वाटर बूथ। संवाद
सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की किल्लत, वॉटर कूलर शोपीस
उन्नाव। भीषण गर्मी में शहर रेलवे, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित अन्य सावर्जनिक स्थानों पर लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लगा वाटर कूलर बंद है, वहीं प्लेटफॉर्म नंबर छह पर ठंडा पानी नहीं मिल रहा। यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाकर पानी लेना पड़ रहा है। इससे कुछ देर के लिए ट्रेन रुकने पर पानी तलाशने वाले यात्रियों के अलावा यात्रा के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। यात्रियों ने सुविधाओं की नियमित देखरेख न होने की शिकायत की है। सांसद साक्षी महाराज द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी बंद पड़ा है। जिला अस्पताल और बस स्टेशन पर भी वाटर कूलर खराब हैं। इससे लोगों को पानी के पाउच या बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। (संवाद)