फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कॅरिअर काउंसिलिंग में छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स

Wed, 22 Apr 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-5-कॅरिअर काउंसिलिंग में मौजूद छात्राएं। स्रोत: कर्मी।
उन्नाव। मोतीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सेवायोजन विभाग ने कॅरिअर काउंसिलिंग आयोजित की। इसमें छात्राओं को कड़ी मेहनत करने और चुनौतियों का आगे बढ़कर सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने छात्राओं को कॅरिअर चयन में चुनौतियों के सकारात्मक रूप से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। आत्म-मूल्यांकन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं को विवेकपूर्ण निर्णय लेने की सलाह दी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अतिथि प्रवक्ता अनुपम सिंह ने बताया कि सही समय पर कॅरिअर का चयन कर उसे उचित दिशा देना जरूरी है। कहा कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक योग्यता एवं समर्पण महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध निशुल्क कोचिंगों की जानकारी देकर छात्राओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बताया कि स्काउट भवन (डायट) और अभ्युदय कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। अभ्युदय कोचिंग में इंटरमीडिएट के बाद एनडीए, सीडीएस, नीट, पुलिस, रेलवे, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। यहां पर कॉलेज की प्रवक्ता रिचा माहेश्वरी, पूजा शुक्ला एवं रश्मि मिश्रा ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा व प्रधानाचार्या दीपशिखा मिश्रा सहित 195 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed