फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में पैदल मार्च

Sun, 19 Apr 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7-अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद को स्मार्ट प्रीपेड मीटर वापस लेने का मांगपत्र देते नर स
उन्नाव। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने उपभोक्ताओं के साथ प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने के लिए निराला पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में पुराने मीटर लगवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कलक्ट्रेट में मानव शृंखला बनाकर नए स्मार्ट मीटरों का विरोध किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद को बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। इन मीटरों के लगने के बाद उपभोक्ताओं का बिजली बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गया है जबकि घरेलू बिजली की खपत पहले जितनी ही है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब बैलेंस खत्म हो जाता है। विभाग बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय बिजली काट देता है जिससे बच्चों की पढ़ाई और मरीजों की देखभाल तक प्रभावित होती है।
विज्ञापन


उपभोक्ता किसी तरह मोबाइल से पुनः भुगतान करते हैं लेकिन घंटों तक शेष राशि अपडेट नहीं होती। इस कारण उपभोक्ता को अंधेरे में रहना पड़ता है। मीटर की रीडिंग और शेष राशि कटौती की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि आम आदमी समझ नहीं पाता है। उपभोक्ताओं ने इन समस्याओं को तत्काल हल करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजय त्रिवेदी, ज्योति राजपूत, नीलमणि सिंह, पवित्रा उपाध्याय, एके दीक्षित, आरके मिश्रा, राकेश राजपूत, योगेंद्र तिवारी, विकास सिंह सेंगर, परिमल मिश्रा, अंशुल सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-8-उच्च प्राथमिक जगदीशखेड़ा में बिजली सप्लाई बंद होने से हाथ पंखे से गर्मी से बचने का प्रयास करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed