{"_id":"69cd6804328e8db2f603c3b4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147883-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वारसी इलेवन को दो विकेट से हराकर विजेता बनी जैतीपुर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वारसी इलेवन को दो विकेट से हराकर विजेता बनी जैतीपुर टीम
विज्ञापन
फोटो-29-विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते क्रिकेट कमेटी के संरक्षक सुरेंद्र पटेल। स्रोत: आयोज
पुरवा। चमियानी बाबा स्टेडियम में मंगलवार की शाम क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें जैतीपुर टीम ने वारसी इलेवन को दो विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
जैतीपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वारसी इलेवन की टीम 18ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें रंजीत यादव ने 65 रन, रवि ने 25 रन और बाबू ने 17 रनों का योगदान दिया। जैतीपुर की ओर से हिम्मत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर चार विकेट झटके।
जवाब में, जैतीपुर की टीम ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्तिक शर्मा ने 40 रन, हर्षित यादव ने 29 रन, श्रेयश बाजपेयी ने 28 रन और सिप्पी बंसल ने 20 रन बनाए। जैतीपुर ने दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विजेता जैतीपुर टीम को 1.51 लाख रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता वारसी इलेवन को 75 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, दिलीप बाजपेयी, प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार पटेल, अभय पटेल, महेश दीक्षित, अजय मास्टर, बृजेंद्र वर्मा, अनिल, दुर्गाशंकर वर्मा, रिंकू, मनी, पीयूष, सौरभ सिंह, आशीष वर्मा, सर्वेश, शिवम और आयोजक अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।