{"_id":"69c8263e8999dd097300df94","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147640-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
फोटो-19- छात्रा को पुरस्कृत करतीं विधायक की पत्नी विभा कटियार। स्रोत: आयोजक
फतेहपुर चौरासी। भड़सर नौशहरा के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार की पत्नी विभा कटियार ने वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। बीईओ विनय कुमार ने कहा कि पीएमश्री स्कूल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में है। इनमें सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आयोजक विद्यालय के प्रधान शिक्षक यशपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नागेंद्र सिंह, प्रधान रामरतन पाल, पूर्व शिक्षक दुर्योधन सिंह, सुधीर कुमार, कमलेश कुमार व श्यामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं कक्षा आठ की छात्राओं ने ज्ञापन देकर इंटर कालेज खुलवाने की मांग की। छात्राओं ने बताया कि नजदीक में कोई कालेज न होने से उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।