फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चैत्र नवरात्र आज से, शुभ मुहूर्त में होगी कलश स्थापना

Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18-बड़े चौराहे पर दुकान में मां दुर्गा की मू​र्ति देखती महिला। संवाद
उन्नाव। चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। इसकी तैयारियों के लिए घरों और मंदिरों में देरशाम तक साफ-सफाई की गई। खरीदारों की भीड़ के चलते बाजार गुलजार रहे। लोगों ने बुधवार को नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौराहा स्थित दुर्गा, पौराणिक कल्याणी और गायत्री मंदिरों में साफ-सफाई की गई। बाईपास स्थित अन्नपूर्णा धाम सहित अन्य देवी मंदिरों में भी पुजारियों ने परिसर की धुलाई की। देरशाम तक मूर्तियों को चमकाने और मंदिरों का रंगरोगन करने का काम चलता रहा। घरों में भी भक्तों ने साफ-सफाई की और कलश स्थापना की तैयारी की।
विज्ञापन

बाजारों में फल-फूल, चुनरी, नारियल, सिंदूर और चूड़ी जैसी पूजन सामग्री खरीदी गई। मंदिरों के बाहर फूलों और नारियल की दुकानें सज गईं। मंदिर व्यवस्थापकों के अनुसार, देवी मंदिरों के पट भोर पहर से ही खोल दिए जाएंगे। लोग माता की अगवानी के लिए पूरी तरह तैयार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराने की दुकानों में भीड़
बाजारों में किराने की दुकानों पर भी खूब भीड़ देखी गई। व्रत रखने वालों ने फलाहारी सामान की खरीदारी की। सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा और साबूदाना प्रमुखता से खरीदा गया। सूखे मेवे, मूंगफली दाना, सेंधा नमक और गरी बुरादा भी खूब बिका।


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
आचार्य पं. गुड्डू द्विवेदी ने कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त बताए। पहला शुभ समय सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा। इसके बाद अभिजित मुहूर्त 11:38 से दोपहर 12:26 बजे तक का है। शुभ समय में कलश स्थापना से देवी मां प्रसन्न होती हैं और हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ होगा।

फोटो-18-बड़े चौराहे पर दुकान में मां दुर्गा की मूर्ति देखती महिला। संवाद

फोटो-18-बड़े चौराहे पर दुकान में मां दुर्गा की मूर्ति देखती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed