{"_id":"69b1c08e701bf86dfa02b477","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146616-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिलाई का प्रशिक्षण देकर युवतियों को बनाएंगे हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिलाई का प्रशिक्षण देकर युवतियों को बनाएंगे हुनरमंद
विज्ञापन
उन्नाव। सरकार ने युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास के तहत आवासीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया है। यह प्रशिक्षण दो निजी संस्थाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 100 युवतियों को सिलाई का हुनर सिखाया जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकारें कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को कुशल बनाती हैं। इसके लिए विभिन्न रोजगारपरक कोर्स चलाए जाते हैं। इन कोर्सों के जरिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण मिलता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है। इस बार युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण को मंजूरी मिली है। यह पहली बार है जब आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। एक केंद्र नवाबगंज में और दूसरा गदनखेड़ा में खोला गया है। इन केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रत्येक केंद्र के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि निजी संस्थाओं को केंद्र खोलने के आदेश दिए गए हैं। युवतियों को वहीं रहकर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कोई भी युवती इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकती है और विकासभवन स्थित कौशल विकास कार्यालय में संपर्क कर सकती है।