{"_id":"69b1c0b4d61030ed3a00ef27","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146614-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 19 हेलीपैड के लिए जमीन चिह्नित, टेंडर प्रक्रिया जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 19 हेलीपैड के लिए जमीन चिह्नित, टेंडर प्रक्रिया जल्द
विज्ञापन
उन्नाव। जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर 19 हेलीपैड बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए जमीन चिह्नांकन का काम पूरा कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक हेलीपैड और एप्रोच सड़क के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जिले में कोई स्थायी हेलीपैड नहीं है। मंत्रियों के आगमन पर अस्थायी हेलीपैड बनाए जाते हैं जो उनके जाने के बाद बेकार हो जाते हैं। इससे सरकारी धन की बर्बादी होती है। इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने स्थायी हेलीपैड निर्माण के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली थी। उन्होंने जिला मुख्यालय सहित तहसील और ब्लॉक स्तर तक हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी ने एसडीएम को भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। सभी जगहों से जमीन चिह्नांकन की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी जिसके बाद निर्माण को मंजूरी मिली है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह माह में निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाॅक 16 पर 12 विकासखंडों में बनेगा हेलीपैड
जिले में 16 ब्लॉक हैं लेकिन चार ब्लॉक तहसील परिसर में ही स्थित हैं। बांगरमऊ, हसनगंज और सफीपुर जैसे ब्लॉक तहसील परिसर में होने से वहां एक ही हेलीपैड बनेगा। इस आधार पर छह तहसील और 12 ब्लॉकों में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। एक हेलीपैड जिला मुख्यालय पर भी बनाया जाएगा जिससे कुल संख्या 19 होगी।