{"_id":"69ac72eb9ab6a5ee2f083fb4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146359-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसी ने सड़क की मरम्मत न कराने तो किसी ने की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसी ने सड़क की मरम्मत न कराने तो किसी ने की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत
विज्ञापन
फोटो-18-सदर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह। संवाद
उन्नाव। सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी के पास 93 शिकायतीपत्र पहुंचे। इसमें से मौके पर मात्र चार का ही निस्तारण हो सका। किसी ने जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने से आवागमन में परेशानी की शिकायत की तो किसी ने सरकारी विद्यालय की सुरक्षित जमीन पर कब्जा हटवाने की मांग की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत ऑनलाइन प्राप्त हो या ऑफलाइन, सभी का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लें। चकरोड पैमाइश व अवैध कब्जे की शिकायतों की एसडीएम जांच करें और मौके पर टीम भेज कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। कुल 93 शिकायतों में राजस्व की 52, पुलिस की 23, विकास की आठ, नगर पालिका की छह व अन्य चार शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचएन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-19-
तीन माह से खुदी है सड़क
शहर के कृष्णानगर निवासी नीतीश चौधरी ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसके मोहल्ले में सभासद के घर के पीछे वाली गली में अमृत योजना से पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया गया था। इस दौरान कई घरों के बने चबूतरे व सड़क खोद डाली गई थी। कहा था कि 15 दिन में सड़क बन जाएगी। तीन माह हो गए लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका, जलनिगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
फोटो-20
विद्यालय की जमीन पर कब्जा, स्टे के बाद भी हो रहा निर्माण
सिकंदरपुर कर्ण के गांव कटहा दलनरायणपुर निवासी रामअवतार ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि ग्रामसभा के राजस्व गांव फत्तेपुर में प्राथमिक पाठशाला निर्माण के लिए भूमि सुरक्षित है। इस पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। स्टे भी है। इसके बाद भी निर्माण कार्य हो रहा है। बताया कि इसके पूर्व में कई प्रार्थनापत्र तहसील दिवस व थाना दिवस में दिए लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मांग की कि भूमि पर हो रहे निर्माण को रुकवाया जाए।
अधिकारियों ने मृत दिखा बंद करा दी पेंशन
सफीपुर। सीडीओ कृतिराज के पास 33 फरियादी पहुंचे। मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हुआ। देवगनमऊ के दुलारे ने बताया कि अधिकारियों ने उसे मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद करा दी है। औरास के गांव कबरोई निवासी रामदीन ने बताया कि सफीपुर विद्युत उपकेंद्र में नौकरी करता है। उसकी भूमि पर आम का बाग व खेतीबाड़ी भी होती है। कस्बे के मोहल्ला सराय मुबारक अली सहखातेदार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर भूमि का धारा 80 सी कराने के लिए फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कूटरचित शपथ पत्र तैयार किया है। सीडीओ ने जांच के आदेश दिए।
31 में से चार शिकायतों का निपटारा
पुरवा। एडीएम नमामि गंगे विधेय सिंह व एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव के पास 31 शिकायतें पहुंचीं। मौके पर चार मामलों का निस्तारण हुआ। नगर के मोहल्ला दलीगढ़ी की रेहाना ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि पति वसीम की 12 फरवरी 2024 को मौत हो गई थी। तबसे मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रही हूं। भूपखेड़ा की नीलम ने बताया कि बेटे का जन्म एक जनवरी 2023 को घर में हुआ था। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील व ब्लॉक के चक्कर लगा रही हूं। अभी तक जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन सका है। भदनांग निवासी बीना ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
पोल गिरने और तार जमीन पर पड़े होने की शिकायत
बीघापुर। एसडीएम रणवीर सिंह के पास 43 फरियादी पहुंचे। चार का मौके पर निस्तारण किया गया। पुरंदरपुर के पूर्व प्रधान उदयभान सिंह ने विद्युत पोल के गिर जाने से तारों के जमीन पर पड़े होने की शिकायत की। राजापुर पिपरहा के सुरेश कुमार ने तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की। हसनगंज में एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के पास 97 फरियादियों ने प्रार्थनापत्र दिया। राजस्व संबंधित तीन मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसीलदार अविनाश चौधरी भी मौजूद रहे। बांगरमऊ में एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड के पास 45 शिकायतीपत्र पहुंचे। मौके पर पांच का निस्तारण हो सका। एसडीएम बृजकिशोर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।