फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पं. जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी

Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11-पं. जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक श्रीकांत कटियार व अ
गंजमुरादाबाद। ‘शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा’ की इन पंक्तियों के रचयिता एवं स्वतंत्रता सेनानी पं. जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी की पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विधायक श्रीकांत कटियार ने हितैषी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कहा कि उन्नाव जनपद साहित्य और स्वतंत्रता सेनानियों की पावन धरती है। हितैषी का काव्य, राष्ट्रप्रेम की भावना और नैतिक मूल्यों का सशक्त स्वर था। उनकी कविताएं आज भी हमें सत्य, कर्तव्य और नैतिकता की राह पर चलने के लिए प्रेरणा देती हैं। उनकी भाषा सरल और हृदयस्पर्शी थी। वे मानते थे कि साहित्य का उद्देश्य समाज का मार्गदर्शन भी है। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का सभी को संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवमोहन मिश्रा, विनय दीक्षित, पूर्व चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा, राघव मिश्रा, अजय तिवारी, गोपालजी रस्तोगी, मिथिलेश पटेल, पंकज शुक्ला, दिनेश तिवारी और विनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed