फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान बचाने की जरूरत : अखिलेश

Thu, 26 Feb 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23- पत्रकारों से बात करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव। संवाद
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ गंगा सागर यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने शहर के कोरटबाग स्थित आवास पर पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मुद्दे पर कहा कि उनका सम्मान बचाने की जरूरत है। कहा कि भाजपा का चरित्र देखा है। जो उसके खिलाफ बोलेगा अधिकारियों से न जाने क्या-क्या कराएंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं। कहा कि त्रिवेणी पर शंकराचार्य को गंगा स्नान नहीं करने दिया गया। पुलिस ने शंकराचार्य के रथ को धक्का मार के बाहर कर दिया जबकि उप मुख्यमंत्री चरण वंदना कर रहे हैं और अब शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

बसपा विधायक के घर आईटी छापेमारी पर कहा कि आईटी वालों को नाम कौन बताता है। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि उनके यहां छापा इसलिए पड़ा है कि कुछ लोग जापान गए हैं। अगर वह जापान न गए होते तो शायद छापा न पड़ता। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के मंगलवार को दिए गए बयान पर भी पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल के किसान दोषी वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसान नहीं, मंत्री दोषी हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि गो-सेवा के लिए जो बजट मिल रहा, कहां जा रहा है। आरोप लगाया कि ये बजट बेच दे रहे हैं, गोबर खाए जा रहे हैं। मूत्र तक बेच दे रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी विदेश के खिलाफ थे, अब विदेश कैसे चले गए। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री प्लेट, कटोरी, चम्मच ले गए होंगे। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन है, वो रहेगा। सभी मिलकर सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed