फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पंचायत भवन के बाहर से 1.50 करोड़ का भुगतान, 40 सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी

Thu, 26 Feb 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20-विकास भवन। संवाद
उन्नाव। शासन से ग्राम सचिवालयों (पंचायत भवन) के कंप्यूटर से विकास कार्यों के भुगतान करने के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। जनपद के 10 विकासखंडों की 63 ग्राम पंचायतों में सचिवालय के बाहर से करीब 1.50 करोड़ का भुगतान कराया गया। मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने 40 पंचायत सचिवों की वेतन वृद्धि रोक दी है। प्रधानों से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बने पंचायत में स्थापित कंप्यूटरों से ही गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का भुगतान करने का शासनादेश जारी हो चुका है। इसके बाद भी गांव के जिम्मेदार इसका पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों पंचायतीराज विभाग ने समीक्षा के दौरान मामला पकड़ा। पता चला कि 63 ग्राम पंचायतों में इस शासनादेश को हवा में उड़ा दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 50 लाख 91 हजार 914 रुपये का भुगतान ग्राम सचिवालयों के कंप्यूटर से नहीं किया गया।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों ने प्रधानों की मिलीभगत से दूसरी जगहों (जन सुविधा केंद्रों या नेटकैफे) से भुगतान कराया। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि गेटवे के बाहर से भुगतान करने वाले 40 सचिवों का वेतन इंक्रीमेंट रोक दिया गया है। साथ ही जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इन सचिवों की रोकी वेतन वृद्धि
सिकंदरपुर कर्ण के अजीत सिंह, हसनगंज के देशदीपक गौड़ व अभय सिंह, हिलौली के अमित रावत, आनंद साहू, जयप्रकाश सोनकर, विनीत भारतीय, अनूप गौतम, शिवम गौड़, विवेक सिंह व अजय कुमार, विकासखंड नवाबगंज के शरदचंद्र पांडे, प्रदीप यादव, राकेश यादव, आदित्य शुक्ला, सुशील कुमार व दिलीप मिश्रा और बिछिया के शिवांक शुक्ला, दिलीप भारती तथा कामिनी वर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed