फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे के खुले सस्पेंशन ज्वाइंट में बिछाया सरियाें का जाल

Thu, 26 Feb 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- गंगा एक्सप्रेसवे के खुले सस्पेंशन ज्वाइंट में सरिया का जाल बिछाते मजदूर। संवाद
सोनिक (उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे के तीन पुल के खुले सस्पेंशन ज्वाइंट की मरम्मत बुधवार को युद्धस्तर पर की गई। यहां पर मजदूरों को लगाकर सरिया का जाल बिछाया गया। आरसीसी ढलाई का काम तीन दिन में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के 76 गांवों से निकल रहा है। बिछिया क्षेत्र के सराय कटियान गांव के पास निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे के पास एक्सप्रेसवे का जंक्शन निर्माणाधीन है। यहां पर पुल का निर्माण कराया गया है। सोमवार व मंगलवार को पुरवा रोड पर ओरहर गांव व राष्ट्रीय राजमार्ग पर बशीरतगंज पुल के पास सहित तीन जगहों पर सस्पेंशन ज्वाइंट खुलने व पास में सड़क धंसने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन

बुधवार को तीनों जगहों पर सस्पेंशन प्वाइंट पर मजदूरों को लगाकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। सभी ज्वाइंट पर सरिया का जाल ढाला गया। पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार सिंह का कहना है कि सरिया का गहन जाल बिछाया जा रहा है। इसके बाद वैल्डिंग का कार्य किया जाएगा। फिर आरसीसी ढलाई कराई जाएगी। यह काम तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। सभी कार्य दस दिन में पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed