{"_id":"6993639aab1f94463b0efbfd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145345-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आरपीएफ लखनऊ ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आरपीएफ लखनऊ ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो-16- ट्रॉफी के साथ विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान। स्रोत: आयोजक
बीघापुर (उन्नाव)। गौरैया में आयोजित अंतरजनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आरपीएफ लखनऊ की टीम ने महाराणा प्रताप ऊंचगांव को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में आरपीएफ लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या हॉस्टल, वॉलीबॉल टीम लखनऊ, वॉलीबॉल टीम रायबरेली और महाराणा प्रताप ऊंचगांव जैसी टीमों ने भाग लिया। लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएफ लखनऊ और महाराणा प्रताप ऊंचगांव की टीमें फाइनल में पहुंची।
रिट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया। रोमांचक मुकाबले में आरपीएफ लखनऊ ने 21-16 और 17-12 के स्कोर से लगातार दो सेट जीतकर महाराणा प्रताप ऊंचगांव को परास्त किया। सपा नेता नितिन पटेल ने विजयी टीम को शील्ड और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को नौ हजार रुपये और शील्ड प्रदान की गई। सपा नेता अंकित परिहार, समाजसेवी सूरज सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव, श्रीकांत पटेल, लालू मास्टर, विनय पटेल, राहुल पटेल, ग्राम प्रधान विनोद कुमार और आयोजक वैभव मिश्रा भी मौजूद रहे।