फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 11 किमी. लंबे मार्ग को सात मीटर चौड़ीकरण का काम शुरू

Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-पुरवा चौराहा-भैंसई कोयल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए खोदाई करते मजदूर। संवाद
उन्नाव/पुरवा। पुरवा चौराहा से भैंसई कोयल तक जाने वाले 11 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब आठ करोड़ की लागत से एक साल में इसे पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। इस परियोजना से लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


अचलगंज-पुरवा मुख्य मार्ग से जुड़ा यह संपर्क मार्ग केवल पांच मीटर चौड़ा है। यातायात की अधिकता के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब मार्ग के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण का काम जेसीबी से खोदाई, रोलर से समतलीकरण और मजदूरों द्वारा गिट्टी भराई के साथ तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग की 46 सेंटीमीटर गहराई तक खुदाई का कार्य भी किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बालकेशन ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन...
पुरवा चौराहे से भैंसई कोयल जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण को मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। जेसीबी से खोदाई व मिट्टी समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed