फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लाॅक में भटक रहे मतदाता

Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21-हसनगंज ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पास परिवार रजिस्टर नकल लेने के लिए लगी मतदाताओ
उन्नाव/हसनगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को अपने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लाक कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एसआईआर में पहले चरण में 1.68 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई चल रही है। इन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में परिवार रजिस्टर की नकल भी जमा करनी है, जो ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा जारी की जाती है।
विज्ञापन




हसनगंज तहसील क्षेत्र के नवई व मजरा आगाखेड़ा गांव के ढाई सौ से अधिक मतदाताओं को नोटिस मिले हैं। वे परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने ब्लाक कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है। मतदाताओं को सचिवों को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जब वे सचिवों के कक्ष तक पहुंचते हैं, तो वहां पहले से भीड़ होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में मतदाताओं का पूरा दिन निकल जा रहा है, और कई दिनों की दौड़ के बाद ही उन्हें नकल मिल पा रही है।
विज्ञापन


नकल लेने में हुई परेशानी
आगाखेड़ा निवासी सीमा ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद वह जरूरी प्रपत्र के साथ जब बीएलओ के पास पहुंचीं तो उनसे परिवार रजिस्टर की नकल की मांग की गई। पता किया तो ब्लाॅक में बनेगी। शुक्रवार से ब्लाॅक कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू किए। बहुत परेशानी उठानी पड़ी। अब नकल मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद मिल पाई नकल
आट निवासी रेखा व विजय ने बताया कि नोटिस के एवज में उन्होंने जो प्रपत्र बीएलओ के पास जमा किए थे लेकिन परिवार रजिस्टर की नकल न होने के कारण कागजात वापस कर दिए गए। तीन दिन भटकने के बाद सोमवार को नकल मिल पाई। पंचायत सचिव शिल्पी यादव ने बताया कि वह दो दिन की छुट्टी पर थीं। सोमवार को कार्यालय पहुंचकर 80 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल जारी की है।


वर्जन...
सभी बीडीओ को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि पंचायत सचिवों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। मतदाताओं को परिवार रजिस्टर की नकल तुरंत उपलब्ध कराएं। इसमें जहां भी लापरवाही हो रही है, वहां जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। -सुशील कुमार गोंड, उपजिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed