{"_id":"695d5e04d489956800004aeb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-143088-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सोहरामऊ में नियम विरुद्ध कार्य करने पर जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सोहरामऊ में नियम विरुद्ध कार्य करने पर जेई निलंबित
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ उपकेंद्र में नियम विरुद्ध कार्य करने पर रायबरेली में तैनात शिवांशू दुबे को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप था कि बिना एस्टीमेट स्वीकृत 40 मीटर से अधिक दूरी का कनेक्शन दे दिया और काम पूरा हुए बिना ठेकेदारों को भुगतान की संस्तुति कर दी थी।
क्षेत्र निवासी व भाजपा सोशल मीडिया के सह संयोजक प्रशांत सिंह ने विधान परिषद सभापति को 11 बिंदुओं पर शिकायतीपत्र दिया था। इसमें बताया था कि उस समय तैनात जेई शिवांशू दुबे ने बिना स्वीकृत एस्टीमेट के 40 मीटर से अधिक दूरी का कनेक्शन नियम विरुद्ध दे दिया। कार्य पूर्ण किए बिना ही ठेकेदारों को भुगतान की संस्तुति कर दी। मामले की जांच के निर्देश पर मुख्य अभियंता रायबरेली परिक्षेत्र ने शिकायतों की जांच की थी।
जांच में शिवांशू दुबे को इन आरोपों के अलावा जान-बूझकर दो घरेलू कनेक्शनों के आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया। एक मामले में पूर्व में घर का कनेक्शन होने के बाद भी उसका निस्तारण न करके नया कनेक्शन जारी कर दिया। इन बिंदुओं की पुष्टि के बाद पिछले माह जेई को सोहरामऊ से रायबरेली ट्रांसफर कर दिया गया था। सोमवार को रायबरेली विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार ने जेई को निलंबित कर दिया।