{"_id":"69596c64c179cca88d0a3980","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-142914-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला को चाकू से घायल कर बकरा लूट ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला को चाकू से घायल कर बकरा लूट ले गए बाइक सवार
विज्ञापन
फोटो-28-सीएचसी में मौजूद पीड़िता सावित्री व उनके दोनों बच्चे। संवाद

बकरियां चरा रही थी महिला, बचाने में बेटा और बेटी भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली के जमालपुर मढ़ी गांव के बाहर शनिवार की शाम चार बजे बकरी चरा रही महिला को बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बचाने में बेटी और बेटे को भी चोटें आईं। महिला और बच्चों को घायल करने के बाद बदमाश बकरा लूटकर भाग गए। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
जमालपुर मढ़ी गांव के रजनीश की पत्नी उर्मिला ने बताया कि वह गांव के बाहर बकरियां चरा रही थीं। बेटी रितिका और बेटा रितिक भी साथ थे। शाम करीब चार बजे सफेद बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और एक बकरे को उठाने लगे। पहले तो उन्होंने समझा कि लड़के मजाक कर रहे हैं लेकिन जब बकरे को बाइक की सीट पर रख लिया तो उन्होंने विरोध किया। इस पर बाइक से उतर कर खड़े युवक ने तमंचे से फायर किया। वह दहशत में पीछे हटने के बाद फिर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर चाकू से हमला कर दिया।
मां पर हमला होते देख रितिका और रितिक ने बचाने की कोशिश की तो उनके भी हाथ में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद करीब 10 हजार कीमत का बकरा उठाकर तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला और दोनों बच्चों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।