{"_id":"6956c995a92b698a6c018617","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-142805-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गांव के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गांव के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-23- कौशल निषाद (फाइल फोटो)
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव में पिता और भाई से यूकेलिप्टस के पेड़ बेचने को लेकर हुए विवाद के दूसरे दिन युवक का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
गहरपुरवा निवासी मुनेश्वर निषाद के बेटे कौशल निषाद (19) का बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पिता ने पुलिस को बताया कि कौशल पंजाब में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले ही घर आया था। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला है कि पिता मुनेश्वर और बड़े भाई संतोष यूकेलिप्टस के कुछ पेड़ बेचे थे।
कौशल अपने हिस्से के रुपये मांग रहा था। बुधवार को इसी बात को लेकर कौशल का पिता और बड़े भाई से विवाद हुआ था। बुधवार शाम को वह घर से चला गया और बृहस्पतिवार को शव गांव के बाहर मफलर के फंदे से लटका मिला। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंसेट-1
दूसरे को फंसाने के लिए बोतल से कलाई की नस काट चुका था युवक
ग्रामीणों के मुताबिक कौशल निषाद करीब एक वर्ष पूर्व गांव के युवक से विवाद हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने उन्नाव गया था। एसपी के न मिलने पर उसने दूसरे युवक को फंसाने के लिए कांच की बोतल से अपनी कलाई की नस काट ली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।