फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 1.93 करोड़ से 12 मीटर चौड़ी होगी दोस्ती नगर की पुलिया

Sun, 28 Dec 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर के पास शारदा नहर पर बनी पुलिया से निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव। शहर के पास उन्नाव-हरदोई राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर में शारदा नहर पर रोज लगने वाले जाम से आने वाले दिनों में निजात मिलने की उम्मीद है। शासन ने यहां पर 12 मीटर चौड़े पुल निर्माण को मंजूरी देते हुए 1.93 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर के पास से शारदा नहर निकली है। वर्तमान समय में नहर पर पुलिया बनी हुई है। इसकी लंबाई करीब 25 मीटर व चौड़ाई मात्र पांच मीटर है। राज्यमार्ग होने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा है। पुलिया कम चौड़ी होने से यहां पर दो वाहन एक साथ नहीं निकल पाते हैं। एक तरफ के वाहन निकालने के दौरान दूसरी ओर का यातायात रोकना पड़ता है। इसके चलते इस पुलिया पर रोजाना दिन में कई बार जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इसी कारण लंबे समय से पुलिया चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी ने पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अब पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 1,93,77,000 रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इससे यहां पर 12 मीटर चौड़ा व 25 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जनपदों के वाहनों का होता है आवागमन
स्टेट हाईवे घोषित उन्नाव-हरदोई यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से एक तरफ वाहन सवार बांगरमऊ होते हुए हरदोई का आवागमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर वाया चकलवंशी से एक तरफ बिठूर कानपुर जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ से मोहान, हसनगंज होते हुए लखनऊ निकलते हैं। इसी कारण इस मार्ग पर यातायात काफी अधिक रहता है। दोस्तीनगर पुलिया से निकलने के दौरान जाम लग जाता है।


वर्जन....
दोस्तीनगर में शारदा नहर पर बनी पुलिया के स्थान पर लघु सेतु निर्माण को मंजूरी मिलने के साथ बजट स्वीकृत हो गया है। प्रयास किया जाएगा कि पुलिया के बगल में नए पुल का निर्माण कराया जाए। इससे आवागमन में परेशानी नहीं होगी। पुलिया से यातायात चलता रहेगा। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed