फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 2.23 करोड़ से होगा तीन मंदिरों का पर्यटन विकास

Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-5-फतेहपुर चौरासी के पट्टी उस्मान का ​शिव मंदिर। संवाद - फोटो : poni news
उन्नाव। जिले के तीन मंदिरों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 2.23 करोड़ से स्वीकृत कर दिए हैं। उधर, बदरका में मल्टीपर्पज हॉल के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की राज्य योजना में वर्ष 2025-26 के लिए जनपद के तीन मंदिरों को शामिल किया गया है। इसमें विकास खंड पुरवा के ग्राम मुलाहिमपुर में स्थित बनना देवी मंदिर के लिए 75.58 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी में ठाकुरद्वारा मंदिर का 74.15 लाख एवं फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत पट्टी उस्मान में स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का 74.08 लाख रुपये से सुंदरीकरण होगा। जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि तीन मंदिरों के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली बदरका में मल्टीपर्पज हॉल एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण को दूसरी किव्त के रूप में तीन करोड़ भी जारी हो गए हैं। स्वीकृत परियोजना 6.18 करोड़ में पहली किस्त के मिले दो करोड़ से काफी कार्य कराए गए हैं। बताया कि नए कार्यों के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट-1

ये होंगे कार्य

यात्री हॉल, सुलभ प्रसाधन, सोलर पैनल, सोलर लाइट, आरसीसी बेंच, डस्टबिन, साइनेज, पेयजल, इंटरलॉकिंग, हार्टीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed