{"_id":"693084cb9453072e260cc084","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141276-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक पते पर 45 मतदाता मामले में डीएम ने आयोग से पूछा, कैसे खोजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक पते पर 45 मतदाता मामले में डीएम ने आयोग से पूछा, कैसे खोजें
विज्ञापन
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में शहर के वार्ड नंबर एक पूरननगर में एक मकान के पते पर 45 मतदाता दर्ज होने के मामले की जांच पूरी हो गई है। ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा मौके पर न मिलने की दी रिपोर्ट के बाद डीएम ने मामले में निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा। आयोग से ऐसे मतदाताओं को ट्रेस करने के लिए विकल्प की जानकारी देने का अनुरोध किया है।
मालूम हो कि पूरननगर में मकान नंबर 57 पर 45 वोटरों के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे। बीएलओ की जांच में मौके पर गृहस्वामी कमलेश समेत मात्र तीन वोटर ही मिले थे। अन्य को कमलेश सहित अन्य पड़ोसियों ने कभी न देखने की बात कही थी। मंगलवार को जांच करने ईआरओ फहद खान पहुंचे थे। मकान मालिक व पड़ोसियों से लिए गए बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेज दी थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है।
रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने निर्वाचन आयोग लखनऊ के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने ऐसे मतदाताओं को ट्रेस करने के किसी दूसरे विकल्प की जानकारी मांगी है जिससे यदि यह ग्राम पंचायत या अन्य कहीं पर हों तो उनकी खोजबीन की जा सके। यदि इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलेगी तो नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लेखपाल सम्मानित
सफीपुर। तहसील सफीपुर में एसआईआर में सुपरवाइजर पद पर उत्कृष्ट कार्य करने पर लेखपाल आस्था को एसडीएम शिवेंद्र सिंह व तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। (संवाद)
पुरवा में मृत मिले 13495 मतदाता
पुरवा। एसआईआर में विधानसभा क्षेत्र के कुल 447 बूथों पर बीएलओ की जांच में 13495 मतदाता मृत मिले हैं। शिफ्ट हुए मतदाता 6082 और डबल नाम के 5482 वोटर हैं। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 419696 हैं। (संवाद)
सपा नेता ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
सफीपुर। सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव अमन यादव ने एसआईआर को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कस्बे के कई मोहल्लों की 2003 की मतदाता सूची अपलोड नहीं है। अधिकांश बूथों पर बीएलओ फार्म की दोनों प्रतियां नहीं दे रहे हैं। मांग की कि बीएलओ या तो दोनों फार्म दे या दूसरा फार्म मतदाता के समक्ष भर कर रिसीविंग दें। (संवाद)