{"_id":"692f412b8b87dab2b704f64e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141241-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसआईआर के बाद 2.23 लाख मतदाताओं के नाम हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसआईआर के बाद 2.23 लाख मतदाताओं के नाम हटाए
फोटो-28-सरोसी बूथ पर बीएलओ से जानकारी करते जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी। स्रोत: निर्वाचन कर
Link Copied
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में वितरित 23.07 लाख गणना प्रपत्रों में अब तक 17.14 लाख (73.76 फीसदी) वापस आ गए हैं। इनकी मैपिंग के दौरान मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले 2.23 लाख नामों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
जिले में चार नवंबर से एसआईआर चल रहा है। कुल मतदाता 23,25,053 हैं। इनमें 23,17,469 वोटरों को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा मंगलवार तक 17,14,872 प्रपत्रों की वापसी करके मैपिंग (डिजिटाइज) की जा चुकी है। इसमें जो प्रपत्र वापस आए हैं, उनमें 64896 के मृत होने की पुष्टि हुई है। 23316 मतदाता घर पर ही नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
गांव, क्षेत्र से 107771 मतदाताओं के स्थायी रूप से गैर जनपद व प्रांतों में बस जाने की जानकारी सामने आई है। 1855 ऐसे मतदाता मिले हैं, जो पूर्व में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे, अब वहां पर न उनका आशियाना मिला है और ना ही वोटरों की जानकारी हो सकी है। इसके अलावा 25350 वोटरों के नाम दो, तीन जगह पर मिले हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि मैपिंग के दौरान नाम हटाए जा रहे हैं। तेजी से काम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।